5.7 C
London

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले रुद्रपुर नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, ऊधमसिंह नगर में भी बदले कई अहम पदों पर अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), अपर जिलाधिकारियों (ADM), नगर आयुक्तों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास, गन्ना-चीनी विभाग और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रुद्रपुर नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त

तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर जिले को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पीसीएस अधिकारी नुपुर वर्मा को रुद्रपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

वही नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को रुड़की नगर निगम से हटाकर हरिद्वार कुंभ मेला में उप मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में तैनात अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को हरिद्वार कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र को मंडी परिषद रुद्रपुर में उप निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्मला बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर के उप निदेशक पद से हटाकर ऊधमसिंह नगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) बनाया गया है। वहीं विनोद कुमार को ऊधमसिंह नगर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

आईएएस अभिनव शाह को देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। दीपक सैनी को पिथौरागढ़ से देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी, अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी और दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

आशिमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि राहुल आनंद को उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल को गन्ना-चीनी आयुक्त काशीपुर एवं शुगर मिल किच्छा का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को कुमाऊं मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

श्याम सिंह राणा को देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, स्मृता परमार को रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त और परितोष वर्मा को काशीपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके साथ ही जय भारत सिंह, रामजी शरण शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

शासन के इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती शुरू हो गई है। खास बात यह है कि ऊधमसिंह नगर जिले में प्रशासनिक और नगर निकाय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page