8 C
London

एक बार फिर एसएसपी अजय गणपति की जुआरियो पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार 3.01 लाख रुपये बरामद

**काशीपुर।** बीती देर रात काशीपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गड्ढा कॉलोनी में जुआ खेल रहे जुवारियों को गिरफ्तार कर लिया है बीते 1 हफ्ते मै ऑपरेशन सफाया के अंतर्गत एसएसपी अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है..

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गड्ढा कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके से जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से **3 लाख 1 हजार 620 रुपये की नकदी और ताश की दो गड्डियां** बरामद हुईं। पुलिस ने मकान में कथित रूप से जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल, अंशुल ग्रोवर, अंकित अग्रवाल, विजय गर्ग, गुलफाम, सुभाष अली, जय गर्ग, नितिन कुमार, वासु गौड़, गौरव सोनी, नमन अग्रवाल और आशुतोष तिवारी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page