9.8 C
London

अब कबूतरबाजों की आई शामत! एसएसपी अजय गणपति की रडार पर रुद्रपुर में बैठे फ़र्ज़ी इमिग्रेशन एजेंट ! विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, 20 हजार रुपये और पासपोर्ट लेने वाला एजेंट गिरफ्तार, कार्यालय सील

बीते फरवरी माह में जनपद ऊधमसिंहनगर में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चार्ज ग्रहण करने के बाद से SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जहां एक तरफ जिला पुलिस ने नशा और नशे के सौदागरों के खिलाफ पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया था, वहीं दूसरी तरफ जिले में पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों को भी पुलिस ने उन्हीं की भाषा में जवाब देकर “टिट फॉर टैट” की तर्ज पर अलग-अलग हुई कई मुठभेड़ के दौरान गोली मार कर अच्छा सबक भी सिखाया था..

वैसे ही उत्तर प्रदेश में कबूतरबाजो पर कार्रवाई के बाद से ही उत्तरप्रदेश से सटे उत्तराखंड को सॉफ्ट कार्नर मानकर रुद्रपुर के हाईवे के किनारे व शहर के बीच-बीच बैठे कई फर्जी इमीग्रेशन एजेंट पर अब उधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है..

आपको बताते चले की विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर हर साल भोले भाले लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की जाती रही है जिस कारण भोले भाले लोग अपनी पुश्तैनी जमीन और घर दोनों से हाथ धो बैठते हैं और वही यह एजेंट इनके पैसों के दम पर बड़ी-बड़ी गाड़ियों पर और लग्जरी कार्यालय में मौज करते हैं  ठगी करने वालों के खिलाफ अब उधमसिंहनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने आवास विकास मै विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन एजेंसी संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार निवासी मोहम्मद अलीम ने आवास विकास स्थित चार साहिबजादे चौक पर जेड ग्लोबल करियर इमिग्रेशन सर्विस के नाम से कार्यालय खोल रखा था। आरोप है कि उसने एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके दस्तावेज, पासपोर्ट और 20 हजार रुपये लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके दस्तावेज वापस किए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यालय और दस्तावेजों को सील कर दिया है।

कुल मिलाकर यह कहा जाए तो अपराध और अपराधियों के दृष्टि से उत्तराखंड के संवेदनशील जनपद ऊधमसिंहनगर में अगर बतौर SSP अजय गणपति जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी तैनात रहे तो निश्चित तौर पर जिले में कानून का इकबाल भी बुलंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page