रुद्रपुर। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति क़े निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है..आपको बताते चले की एसएससी अजय गणपति के चार्ज लेने के मात्र 30 दिन के भीतर ये चौथा एनकाउंटर है..एसओजी रुद्रपुर और पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद जनपद के कुख्यात असलाह सप्लायर बंटी कोली को गिरफ्तार कर लिया..मुठभेड़ के दौरान बंटी कोली के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया..

पुलिस के अनुसार बंटी कोली अपने साथी मनोज कुमार के साथ मोदी मैदान के पास अवैध असलाह की डिलीवरी देने आया था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची एसओजी टीम को देखते ही बंटी कोली ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी… बदमाश की ओर से चार राउंड फायर किए गए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए.. जवाबी कार्रवाई में बंटी कोली के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया..
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, 9 तमंचे और कुल 27 कारतूस सहित 10 अवैध हथियार बरामद किए हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल और नकदी भी बरामद हुई है..

पुलिस जांच में सामने आया कि बंटी कोली रुद्रपुर क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला प्रमुख तस्कर है और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी उसकी तलाश थी.. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में बंटी कोली को तीन माह के लिए जिला बदर भी किया गया था, लेकिन उसने आदेश का उल्लंघन किया था, जिस पर उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम में भी कार्रवाई हो चुकी है..
मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाना में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है…
एसएसपी आईपीएस अजय गणपति ने कहा की जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी…



