15.7 C
London

एसएसपी इन एक्शन अवैध खनन मामले मै शक्ति फार्म चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर

जनपद में अवैध खनन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का सख्त संज्ञान लिया है।

जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने की बात सामने आने पर एसएसपी ने चौकी शक्तिफार्म के पूरे स्टाफ पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

कार्रवाई के तहत चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित कुल 08 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही या अवैध गतिविधियों पर ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page