रुद्रपुर।उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रुद्रपुर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी उनकी फिटनेस की खुलकर सराहना की।
एक निजी कार्यक्रम के दौरान मनोज बाजपेयी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात और संवाद हुआ। इस दौरान सिनेमा, समाज, अनुशासन और फिटनेस जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए।
🔹 बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं और रात में भोजन नहीं करते हैं।
🔹 वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वे अनाज का सेवन बहुत कम करते हैं और अधिकतर फल व पेय पदार्थों को अपने आहार में शामिल रखते हैं।
एसएसपी मिश्रा ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी से हुई बातचीत बेहद सकारात्मक रही। फिटनेस सहित कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ, जो प्रेरणादायक रहा।



