8.8 C
London

सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है नौवां बजटः विकास शर्मा,महापौर ने केन्द्रीय बजट को हर वर्ग के लिए बताया कल्याणकारी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए महापौर विकास शर्मा ने इसे ‘विकसित भारत’ की आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और देश की खुशहाली के मार्ग को प्रशस्त करने वाला ब्लूप्रिंट है।

महापौर ने पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि एक समय था जब कांग्रेस केवल झूठे आंकड़ों के मायाजाल में बजट पेश करती थी, जिनका धरातल से कोई सरोकार नहीं होता था। लेकिन मोदी सरकार के इस नौवें बजट ने सिद्ध कर दिया है कि वर्तमान सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। आज देश भ्रष्टाचार मुक्त और परिणामोन्मुखी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा करते हुए महापौर ने कहा कभी हम जापान की बुलेट ट्रेनों और वहां की परिवहन व्यवस्था की चर्चा करते थे, लेकिन आज मोदी जी के विजन से वैसी ही अत्याधुनिक ट्रेनें और विश्वस्तरीय तकनीक भारत की पटरियों पर दौड़ रही हैं। हमारे नेशनल हाईवेज आज चकाचक और वैश्विक मानकों के अनुरूप हो गए हैं, जिससे व्यापार और आवागमन की गति कई गुना बढ़ गई है।

विकास शर्मा ने युवाओं और व्यापारियों के पक्ष में बजट की व्याख्या करते हुए कहा कि पुराने समय में युवाओं को एक छोटे से लोन के लिए बैंकों के अनगिनत चक्कर काटने पड़ते थे और बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। मोदी युग में बैंकिंग प्रणाली का सरलीकरण हुआ है। आज मुद्रा योजना और अन्य स्टार्टअप पहलों के माध्यम से युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को बिना किसी बाधा के ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे श्स्वरोजगारश् आज देश का नया मंत्र बन चुका है।

महापौर ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को राहत देने, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को गति देने और व्यापारियों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे नए भारत के निर्माण का संकल्प बताया।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page