जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में जिले की सभी चीनी मिलों में आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि —
➡️ नादेही चीनी मिल में पेराई बुधवार, 12 नवम्बर से शुरू होगी।
➡️ किच्छा चीनी मिल में पेराई 16 नवम्बर से प्रारंभ होगी।
➡️ बाजपुर चीनी मिल में पेराई 17 नवम्बर से शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेराई से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि —
सभी गन्ना क्रय केन्द्रों पर पारदर्शिता के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएं।
किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शिकायत निवारण डेस्क बनाया जाए।
घटतोली किसी भी स्थिति में न हो, इसके लिए उप जिलाधिकारी नियमित औचक निरीक्षण करें।
ठंड के मद्देनज़र क्रय केन्द्रों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें उन्नत गन्ना बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, आयुक्त गन्ना टी.एस. मार्तोलिया, अधिशासी निदेशक नादेही सी.एस. इमलाल, किच्छा ए.पी. बाजपेई, बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह सहित उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।



