2.2 C
London
Saturday, January 18, 2025

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक,जिला आपदा प्रबंधन सभागार में सम्पन्न हुई

रूद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक जिला आपदा प्रबंधन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। राजकीय भवनों को 25 व 26 जनवरी को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक कम वोल्टेज के बल्बो, एलईडी के माध्यम से प्रकाशमान किया जायेगा। 26 जनवरी को जनपद के सभी कार्यालयों में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जायेगा। पुलिस लाईन में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों आदि को सम्मानित भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास से मनाने निर्देश दिये साथ ही सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वर्चुअल के माध्यम से उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी जुड़े थे।

spot_img
spot_img
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here