6.8 C
London
Wednesday, December 11, 2024

दिल्ली में मंकीपॉक्स पॉजिटिव मिला शख्स

डब्ल्यूएचओ द्वारा वैश्विक महामारी घोषित किए जा चुके मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले अब भारत के लिए चिंता की लकीरें खींच रही है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में निश्चित तौर पर इस बीमारी का फैलाव है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानि की दो अगस्त को देश में पहली बार मंकीपॉक्स के दो नए मामलों की पुष्टि हुई। इससे पहले कुछ दिनों के अंतराल पर नए मरीज मिल रहे थे। लेकिन आज एक ही दिन देश के दो अलग-अलग राज्यों में मंकीपॉक्स के दो नए मरीज मिले।

देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है। इन आठ में से पांच मरीज केरल के जबकि तीन मरीज दिल्ली में रह रहे हैं। आज केरल के साथ-साथ दिल्ली में ही एक-एक नए मरीज की पुष्टि हुई। जिसके साथ केरल में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर पांच तो दिल्ली में तीन हो गई। इधर नए मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकारें स्वास्थ्य सुविधाओं को मुक्कमल करने की तैयारी में जुटी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में रह रहे 35 वर्षीय नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी दिल्ली में रह रहे एक और नाइजीरियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चिंता की बात यह है कि आज संक्रमित मिले नाइजीरियाई शख्स ने हाल-फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की थी। ऐसे में उसमें मंकीपॉक्स के वायरस कहां से आए इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।

उल्लेखनीय हो कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल के कोल्लम जिले में सामने आया था। हालांकि पिछले सप्ताह यह मरीज इलाज के बाद पूर्णरुपेण ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुका है। इसके बाद दूसरा मामला 18 जुलाई को कन्नूर जिले में और तीसरा मामला मलप्पुरम में 22 जुलाई को सामने आया था। वे सभी दूसरे देश से लौटे थे। वहीं दो दिन पहले केरल में मंकीपॉक्स संक्रमित एक युवक की मौत हो गई थी। उक्त मरीज की उम्र मात्र 22 साल थी।

इधर राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार न तीन प्राइवेट हॉस्पिटलों को निर्देश दिया है कि वो अपने वहां मंकीपॉक्स के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए। मिली जानकारी के अनुसार ईस्ट दिल्ली में कैलाश दीपक हॉस्पिटल, नॉर्थ दिल्ली में एम. डी सिटी हॉस्पिटल, और साउथ दिल्ली में बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को मंकीपॉक्स के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।

spot_img
spot_img
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here