15.7 C
London

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी, इन मार्गों पर हेलीकॉप्टर करेगा निगरानी

सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। अब चारों तरफ बम बम की आवाज गूंज रही है। आज कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। यूपी सरकार और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस हैं। कहीं कोई चूक न हो जाए इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को गाइडलाइन दे दी गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। तीन प्रमुख मार्गों पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे किया जाएगा। यह मार्ग होंगे हरिद्वार से मेरठ, गोरखपुर से अयोध्या और प्रयागराज से वाराणसी। इन मार्गों पर बड़ी संख्या में कांवड़िए जल लेकर चलते हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएसी की 150 से अधिक कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा केंद्र से 20 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की मांग की गई है। 11 कंपनी फोर्स उपलब्ध भी करा दी गई है, जिसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। वहीं कांवड़िए की भेष में कोई अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी निगाह रखी जाएगी। इसके निर्देश भी जिलों के अफसरों को दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page