4.5 C
London

रेशमबाड़ी चाकूबाजी हत्याकांड में SSP मणिकांत मिश्रा का ताबड़तोड़ एक्शन, वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार!

रुद्रपुर में अपराधियों पर फिर चला IPS मणिकांत मिश्रा का चाबुक, लीलाधर हत्याकांड में दो नामजद सलाखों के पीछे, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में तेजतर्रार IPS मणिकांत मिश्रा के दोबारा कमान संभालते ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। रेशमबाड़ी में हुए चाकूबाजी और हत्या के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है

मामला 26 नवंबर 2026 की रात का है। रेशमबाड़ी मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर अनुज और विनोद कश्यप के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद विनोद कश्यप अपने साथियों के साथ रेशमबाड़ी निवासी राम अवतार के घर पहुंचा, जहां परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई।

इस दौरान लीलाधर, राहुल और परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लीलाधर, राहुल समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

SSP के निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। वादी जोहरी लाल की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 618/2026, धारा 103(1), 191(3), 118(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है।

बागवाड़ा मंडी के सामने से दबोचे दो आरोपी

पुलिस ने 27 नवंबर को शाम 4:50 बजे किच्छा रोड स्थित बागवाड़ा मंडी के सामने से दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष (18 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 12 रेशमबाड़ी तथा विनोद कश्यप (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कश्यप, निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

अपराधियों को साफ संदेश—कानून से बचना मुश्किल!

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि जनपद में अपराध और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी विवाद में कानून अपने हाथ में न लें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page