20.9 C
London

अरब सागर में ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्ती, 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, भारतीय तटरक्षक टीम में रुद्रपुर का युवा शमशेर सिंह भी शामिल

नई दिल्ली/गुजरात। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत ₹3,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 25 सितंबर 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में की गई। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध ईरानी धौ (बोट) को रोका, जिस पर सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। बड़ी बात ये रही की भारतीय तटरक्षक टीम में रुद्रपुर आवास विकास निवासी युवा शमशेर सिंह भी रहे ..

तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस की इस संयुक्त कार्रवाई को समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर ड्रग्स की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

25 सितंबर को हुई कार्रवाई का खुलासा 30 सितंबर को किया गया। एजेंसियां अब बरामद नशीले पदार्थों के स्रोत और इनके संभावित गंतव्य की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page