15.7 C
London

रुद्रपुर में तमंचे की नोक पर विवाहिता से गैंगरेप का आरोप, देवर से पूछताछ

रुद्रपुर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधी पार्क में चल रहे सरस मेले से देवर के साथ घर लौट रही एक विवाहिता ने तीन युवकों पर तमंचे की नोक पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने रमपुरा चौकी में दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी की रात वह अपने देवर के साथ मेले से लौट रही थी। रात करीब 9 बजे मोदी मैदान के पास देवर के जानने वाले तीन युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और जबरन उसे अपने साथ ले गए।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे ठंडी सड़क के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके बाएं हाथ की उंगली पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की चेतावनी दी।

मामले में पुलिस शक के आधार पर देवर से भी पूछताछ कर रही है, क्योंकि पीड़िता के अनुसार वह तीनों युवकों को जानता है। पुलिस ने जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page