5.2 C
London

ऑपरेशन क्रैकडाउन को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर की सख्ती, 227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रुद्रप्रयाग। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों को लेकर नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अभियान को गंभीरता से संचालित करने और केवल औपचारिकता तक सीमित न रखने के सख्त निर्देश दिए।

227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक जनपद पुलिस द्वारा 227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। एसपी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान केवल खानापूर्ति के लिए न चलाया जाए, बल्कि प्रत्येक सत्यापित व्यक्ति का पूर्ण विवरण संबंधित थाना स्तर पर संकलित किया जाए।

साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय पोर्टलों पर आपराधिक इतिहास की अनिवार्य जांच करने और संदिग्ध पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। घुमंतु प्रवृत्ति के व्यक्तियों का विवरण सीसीटीएनएस पोर्टल के IIF-9 पर अपलोड करने के भी निर्देश जारी किए गए।

नशा व अवैध तस्करी पर सख्ती

सभी थाना प्रभारियों को ड्रग्स, सूखा नशा और अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर फोकस

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जनपद स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने हैं। इसको देखते हुए पुलिस तैयारियों के लिए केवल दो माह का समय शेष है।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं का आकलन कर अतिरिक्त संसाधनों का विवरण समय से उपलब्ध कराने, यात्रा संबंधी सुझाव व फीडबैक देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि वह स्वयं थानों और चौकियों का निरीक्षण करेंगी।

गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page