15.7 C
London

ऊधमसिंहनगर: एक साथ 4 राज्यों की क्राइम ब्रांच की टीम ने गूलरभोज के इस गांव मै मारी रेड,4 को लिया हिरासत में ये है मामला

ऊधमसिंहनगर। गूलरभोज के ठंडा नाला गांव में आज तड़के चार राज्यों के क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारा है.. जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, यह गांव अपने कारनामों को लेकर पूर्व मै भी चर्चा में रहा है.. गांव में एक साथ चार राज्यों की क्राइम ब्रांच की टीमों ने रेड करके चार युवकों को गिरफ्तार किया है… गांव के लोग इससे पहले भी पूरे देश में घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे हैं…

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और यूपी की क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से स्थानीय पुलिस व पीएससी के साथ गूलरभोज के ग्राम ठंडा नाला में दबिश देकर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.. बताया जा रहा है कि इन राज्यों में ठगी के मामले में यह कार्रवाई की गई है…

सीओ विभव सैनी और क्राइम ब्रांच के एसआई प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम ने रविवार सुबह ग्राम ठंडा नाला में दबिश दी…इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई… टीम ने दबिश देकर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.. सीओ सैनी ने बताया कि राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, धारावी और यूपी सहित कई प्रदेशों के अलग-अलग स्थान पर ठगी की वारदातों को यहां रहने वाले लोगों ने अंजाम दिया है।

इसके तहत इन प्रदेशों की पुलिस से एसएसपी ऊधमसिंहनगर और गदरपुर थाना पुलिस को कार्रवाई को लेकर नोटिस मिले थे.. इस आधार पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने पीएससी और स्थानीय पुलिस के साथ गांव ठंडा लाल में दबिशें दी थी।

चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page