16 C
London

देहरादून:श्वेता चौबे (IPS) सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय द्वारा आज मासिक सैनिक सम्मेलन आहूत किया गया

श्वेता चौबे (IPS) सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय देहरादून द्वारा आज 25-03-2025 को मासिक सैनिक सम्मेलन आहूत किया गया। सर्वप्रथम सम्मेलन में दलनायको द्वारा अपने दलों की कुशलता से सेनानायक  को अवगत कराया गया। तत्पश्चात कर्मचारियों से उनकी सामुहिक/व्यक्तिगत समस्या पूछकर समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। सेनानायक द्वारा सम्मेलन मे निम्नलिखित बिन्दूओँ पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

व्यवस्थापन पर जनशक्ति पूर्ति के सम्बन्ध में विचार विचार विमर्श किया गया।  

वाहिनी से अन्य जनपद/इकाईयों/शाखाओं में सम्बध चल रहे कर्मचारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। 

जिन दलों में कर्मिकों को नियुक्त हुए 10-12 वर्ष हो चुके है उनके रोटेशन हेतु सुबेदार सैन्य सहायक को प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।

सेनानायक द्वारा समान नागरिकता संहिता नियमावली के अन्तर्गत जिन पुलिस कर्मिको का विवाह दिनांक 26-03-2010 के पश्चात हुआ है उनको विवाह का UCC पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु निर्दिशित किया गया।

सेनानायक द्वारा कर्मिकों को आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत अपने आप को स्वस्थ रखने, मच्छरो से बचाव करने एवं पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करने हेतु कहा गया। 

 सेनानायक  द्वारा माह मार्च का मैन ऑफ द मन्थ गुल्मनायक  मोहन चंद, अ0गु0 दिनेश चौहान, मु0आ0 आशीष नेगी, मु0आ0 संदीप सिंह, आरक्षी शुभम चौधरी, कुक सुशीला देवी को प्रदान किया गया। सम्मेलन में डाँ0 पूर्णिमा गर्ग सहायक सेनानायक,  सिद्धार्थ कुकरेती शिविरपाल,  राजेश बिष्ट दलनायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page