18.8 C
London

बड़ी खबर:रुद्रपुर सिडकुल स्थित रामा प्लाईवुड फैक्ट्री में पड़ा इनकम टैक्स का छापा,शादी का स्टिकर लगी गाड़ियों से छापा मारने पहुंची टीम

रुद्रपुर। जी हां जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि  इनकम टैक्स ने रुद्रपुर मै फिर टिंबर व्यापारी के यहां छापा मारा है.. आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ 5 बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है.. आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 6 बजे 50 गाड़ियों से इनके ठिकानों पर पहुंची..रामा ग्रुप टिम्बर और लोहा कारोबार से जुड़ा है.. सूत्रों के मुताबिक, रामा ग्रुप के नरेश गोयल को केंद्र में रखकर यह पूरी कार्रवाई हो रही है। नरेश गोयल की सतना के सितपुरा और उत्तराखंड में प्लाईवुड फैक्ट्री हैं जबकि रायपुर में TMT सरिया का प्लांट है.. बाकी कारोबारी नरेश गोयल के पार्टनर हैं..

इन 5 कारोबारियों पर रेड

रामा ग्रुप के राम कुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल

सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी

सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा

फ्लोर मिल मालिक संतोष गुप्ता

टीम शादी का स्टिकर लगी गाड़ियों से छापा मारने पहुंची, ताकि किसी को शक न हो। एक साथ इतने कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ने से हडकंप मचा हुआ है.. आयकर की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुडे रामा ग्रुप के ठिकानों समेत नरेश गोयल, सुनील सेनानी, अतुल मेल्होत्रा और हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल रामू के ठिकानों पर दबिश दी है। सभी के ठिकानों पर पड़ताल अभी जारी है। माना जा रहा है कि टिम्बर ग्रुप की बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच की जा रही है..शुरुआती तौर पर सामने आया है कि रामा ग्रुप और अन्य व्यापारियों ने आयकर में भारी हेरफेर की है। विभाग के अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं.. अगर टैक्स चोरी साबित होती है तो सामान जब्ती के साथ इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आयकर विभाग की ये कार्रवाई फिलहाल जारी है..माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page