15.7 C
London

बेखौफ बदमाश को एक बार फिर उधमसिंहनगर पुलिस ने दिखाई 9mm पीतल की चमक, नशा तस्कर को मुठभेड़ में पैर मैं गोली मार किया गिरफ्तार

राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए गए ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ को अमली जामा पहनाते हुए जनपद ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बेहद सख्ती के साथ लगातार शिकंजा कस रही है…CM धामी के निर्देश पर देवभूमि उत्तराखंड को ड्रग फ्री प्रदेश बनाने के लिए पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम अब रंग लाने लगी है…आप को बता दें कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स ने जिले में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा रखा है,नशा तस्करों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस के साथ ही एसओजी और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के द्वारा भी इन दोनों व्यापक स्तर पर नशा प्रभावित इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है…

इसी क्रम बीती रात SOG काशीपुर और कोतवाली काशीपुर दौराने चेकिंग कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर उक्त मोटरसाइकिल चालक द्वारा पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया.. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में मोटरसाइकिल चालक बदमाश को 9mm पीतल की चमक दिखाते हुए मुठभेड़ में दबोच लिया गया है दौराने मुठभेड़ मोटरसाइकिल सवार के दाहिने पैर मैं 9mm की गोली डाल दी.. मोटरसाइकिल सवार का नाम मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी बाबर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर है.. जिसके कब्जे से अवैध स्मैक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुए हैं..

पूछताछ से पता चला कि इस पर पूर्व में भी कई मुकदमे हैं। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page