14.9 C
London

Big Breaking: कल चल सकता है रुद्रपुर रोडवेज के आसपास के अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा

रुद्रपुर। रोडवेज के आस पास कल सुबह अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की प्रशासन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही पुलिस भी प्रशासन का साथ देने को तैयार है। बाहर से भी पुलिस फोर्स को बुलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी भी प्रशासन से लडने की तैयारी में दिख रहा है। बता दें कि एनएच की जद आने वाले अतिक्रमण को ढहाने के लिए प्रशासन पिछले कई दिनों से कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को पूरी तैयारियां कर ली है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अधिकारी भी पूरी तरह तैयार है। गुरुवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय में एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ रणनीति भी बना ली। शुक्रवार सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने की चर्चाएं तेज हो गई। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने भी प्रशासन से लडने को कमर कस ली है। धरना स्थल पर एकत्रित व्यापारियों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है। शहर में इस तरह की भी चर्चाएं हो रही है,क्या प्रशासन अतिक्रमण हटा पाएगा ❓

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page