22.2 C
London

बाइक कार से टकराई मामा भांजे की मौत तीन की हालत गंभीर

बाजपुर । एक बाइक में 3 बच्चों सहित पांच लोगों का सफर करना भारी पड़ गया। रुद्रपुर हाईवे पर बाइक कार से टकरा गई। मौके पर मामा भांजे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी में लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। रविवार देर शाम को केला खेड़ा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना और तीन बच्चों को बाइक से छोड़ने उनके घर दोराहा चौक जा रहा था। रुद्रपुर हाईवे पर मलेरिया रोड के कट के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई । हादसे में इमरान, उसकी बहन रिजवाना, भांजा अरहान, फिरासत और भांजी ईदानूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी बाजपुर भेजा।
वहां डॉक्टरों ने इमरान और उसके भांजे अरहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिजवाना, फिरासत और इदानूर को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इमरान और अरहान के शव कब्जे में लेकर सीएससी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page