16.2 C
London

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम 2 लाख का जुर्माना

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 2 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।

नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 2 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 7 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page