20.8 C
London

साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दिनेशपुर में चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट पर चला विशेष अभियान

ऊधम सिंह नगर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और साइबर गतिविधियों वाले स्थानों पर कार्रवाई की।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक थाना दिनेशपुर क्षेत्र में विशेष साइबर अभियान चलाया गया। अभियान एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार सीओ विभव सैनी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जनपद की साइबर सेल टीम एवं थाना दिनेशपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छापेमारी की और साइबर गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।

पुलिस के अनुसार, साइबर टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और साइबर गतिविधियों वाले स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। इस दौरान प्राप्त तथ्यों, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का परीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट, संदिग्ध व्यक्तियों तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले संसाधनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्राप्त खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का यह विशेष अभियान साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में भी साइबर नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page