13 C
London

नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर अब अहमदनगर में युवक की बेरहमी से पिटाई, चार गिरफ्तार

भाजपा की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा का समर्थन करने वालों पर हमले खत्म नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब अहमदनगर में एक युवक पर हमला हुआ है। अहमदनगर के कर्जत में नूपुर शर्मा के समर्थन में मोबाइल पर स्टेटस लगाने के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है।

ज्ञात हो कि अहमदनगर में नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने के कारण युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस केस में कर्जत गांव से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

गौर हो कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर उमेश कोल्हे की 21 जून को अमरावती शहर में हत्या की गई थी। इस मामले में जमकर सियासी बयानबाजी हुई थी। इस केस की जांच एनआईए कर रही है। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इस मामले में एनआईए ने शुक्रवार को एक विशेष अदालत को बताया कि अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के केस दो गिरफ्तार दो नए आरोपी जश्न मनाने के लिए बिरयानी पार्टी में थे। जांच एजेंसी ये यह आरोप अमरावती से गिरफ्तार आरोपी मुशफीक अहमद (41) और अब्दुल अरबाज (23) को हिरासत में भेजने का अनुरोध करते हुए लगाया है। इन दोनों को 12 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में कोर्ट ने भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page