21.6 C
London

नैनीताल में दर्दनाक घटना: वरिष्ठ अधिवक्ता पूरण सिंह भाकुनी ने कार में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। जिला अदालत से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता पूरण सिंह भाकुनी (65 वर्ष) ने कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग में अपनी कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के भीतर से भाकुनी का शव बरामद किया। उनके हाथ में रिवॉल्वर और सिर में गोली लगी हुई पाई गई। पुलिस को कार के डैशबोर्ड (बोनट) से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

घटना के बाद नैनीताल बार एसोसिएशन सहित अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। पूरण सिंह भाकुनी को एक अनुभवी, मिलनसार और सम्मानित वकील के रूप में जाना जाता था। उनकी अचानक मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं।

पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि फिलहाल किसी आपराधिक साजिश की आशंका नहीं है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page