12.4 C
London

देखें वीडियो:हाईवे पर चलती रोडवेज बस पर तोड़फोड़ करने वाले 4 शातिर आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,SSP का साफ संदेश — अराजकता करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे 🚨

ऊधमसिंहनगर में ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा, जहां कुछ युवकों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी। गदरपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को टनकपुर निवासी शारदा शंकर की तहरीर पर थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उत्तराखंड परिवहन की बस को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ की और चालक से मारपीट कर यात्रियों में दहशत फैला दी।

जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में थे और ओवरटेकिंग को लेकर उनका बस चालक से विवाद हो गया। गुस्से में उन्होंने पहले बस को रोककर हंगामा किया और फिर पीछा करते हुए केलाखेड़ा-रत्नामडैया क्षेत्र में दोबारा लाठी-डंडों से हमला कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 अप्रैल को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह, रिंकु सिंह, गोविंद सिंह और अयान के रूप में हुई है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अराजकता और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर PDPP एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के साथ क्षतिपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि “ZERO TOLERANCE” नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page