9.7 C
London

रुद्रपुर: पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में महिला की संदिग्ध मौत, कैंची धाम दर्शन के बाद लौटी थी दिल्ली निवासी

रुद्रपुर स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया.. मृतका की पहचान दिल्ली निवासी ज्योति के रूप में हुई है, जो अपने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी के साथ उत्तराखंड के भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए आई थी..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्शन के बाद दोनों देर रात दिल्ली लौटने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में रुद्रपुर पहुंचकर रेडिसन ब्लू होटल में कमरा लिया.. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे..

मामले में ज़िलें क़े तर्ज तरार एसएसपी आईपीएस अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल पहुंचने के बाद अमित चौधरी द्वारा स्टाफ से शराब मंगाई गई थी, जिसका दोनों ने सेवन किया.. इसके बाद आज सुबह करीब 12 बजे (दोपहर) भी दोनों ने बीयर ऑर्डर की..कुछ समय बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई..

बताया जा रहा है कि महिला की हालत खराब होने पर अमित चौधरी ने होटल स्टाफ को एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.. होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है..

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है, ताकि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page