8.2 C
London

देहरादून: 3 दिन हुई छुट्टी महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे असमंजस को खत्म करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। अब महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च की बजाय 30 मार्च (सोमवार) को रहेगा।

दरअसल, पहले जारी सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी, लेकिन जैन पंचांग के अनुसार यह पर्व 30 मार्च को पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टी की तारीख में संशोधन कर दिया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 31 मार्च को कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

इस बदलाव से सरकारी कर्मचारियों को भी राहत मिली है, क्योंकि 29 मार्च को रविवार और 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने से लगातार दो दिन की छुट्टी मिल गई है।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page