रुद्रपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप निरीक्षकों (SI) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाएं तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।
उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है, ताकि कार्य प्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके।



