रुद्रपुर/किच्छा। उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के लक्ष्य के तहत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 की रात डीडी चौक के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक Hyundai Exter कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 25 डिब्बों में कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान कार सवार मोहम्मद शाहबाज (21) पुत्र लईक अहमद, निवासी सिरोली कला थाना पुलभट्टा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 89/26 धारा 8/22/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल उसके बड़े भाई रईस अहमद द्वारा बरेली से लाए गए थे और उसने उन्हें अपने घर से कार में रखा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में शामिल सामान
25 डिब्बों में 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल
काले रंग की Hyundai Exter कार (UK06BM 9002)
वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
51,000 रुपये नकद
पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक किच्छा प्रकाश सिंह दानू, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक जोशी, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय, नरेंद्र कन्याल, हेमचंद्र और कांस्टेबल विनोद खत्री शामिल रहे।



