5.8 C
London

बड़ी खबर: नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोर्ट के एक जज को ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई, जिसमें चेंबर नंबर 12 में आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल में यह भी लिखा गया कि विस्फोट दोपहर 12:15 बजे होगा।

 

धमकी भरा संदेश मिलते ही कोर्ट प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच गईं।

 

सूत्रों के मुताबिक ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने से रोकने का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है और साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

 

                    (ये मिला े मेल)

अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page