5.9 C
London

रुद्रपुर में 14 से सजेगा ‘उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026’, CM धामी करेंगे शुभारंभ

रुद्रपुर:गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक‘उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार अपराह्न 4 बजे करेंगे।

सरस मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व संबंधित अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शुभारंभ के उपरांत विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति और अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई के सुशील कुमार एवं खंड विकास अधिकारी असित आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे भव्य व व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page