रुद्रपुर: मेट्रोपोलिस मॉल स्थित स्पा सेंटरों में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस टीम ने अचानक छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही कई स्पा सेंटरों के संचालक मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर बसंती आर्य के निर्देशन में आज पुलिस टीम मेट्रोपोलिस मॉल पहुंची, जहां सभी स्पा सेंटरों का गहन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी और विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गईं।
पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्पा सेंटरों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और फिलहाल अनिश्चितकालीन के लिए स्पा सेंटर बंद कराया गया,पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के बाद मॉल में मौजूद अन्य संचालकों में भी खलबली का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



