उधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध-मुक्त और भयमुक्त उत्तराखंड के विज़न को साकार करने के लिए जिला पुलिस लगातार कड़े प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में देर रात पंतनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण
19 नवंबर 2025 की रात पंतनगर थाना पुलिस क्षेत्र में हुई लूट की घटना के आरोपियों की तलाश में थी। लगभग रात 10 बजे संजय वन क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवकों की मौजूदगी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी — अरमान और रेहान — के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। घायल दोनों आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ अरमान उर्फ मुन्ना (23 वर्ष) निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर — वेल्डिंग का काम करता है।
➡️ आपराधिक इतिहास: चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है।
2️⃣ सुमित गंगवार (23 वर्ष) निवासी नीलकंठ कॉलोनी, लालपुर — टेंपो चालक।
➡️ आपराधिक इतिहास: एक बार लूट व दो बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
3️⃣ मोहम्मद रेहान (19 वर्ष) निवासी रेशमबाड़ी, रुद्रपुर।
➡️ आपराधिक इतिहास: चोरी के तीन मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है।
बरामदगी
➡️ आरोपियों से दो तमंचे 12 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को सफल कार्रवाई के लिए प्रशंसा दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

