15.7 C
London

सोशल मीडिया पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा को बद्दी टिप्पणी करने और सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाली भड़काऊ पोस्ट डालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं — एसएसपी मणिकांत मिश्रा

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद में सामाजिक सौहार्द को भंग करने और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 26 अप्रैल 2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सलमान, पुत्र वफाउर रहमान, निवासी फाजलपुर मेहरोला, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। 

 

➡️सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि हाल ही में रुद्रपुर में नेशनल हाईवे पर अवैध मजार को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के संबंध में, मोहम्मद सलमान ने अपनी फेसबुक आईडी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा की थी। 

उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो गई, जिसके परिणामस्वरूप सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की प्रबल आशंका थी। इस पोस्ट से विभिन्न संगठनों में व्यापक रोष व्याप्त हो गया, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न हो गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

*ऊधम सिंह नगर पुलिस की आमजन से अपील:*

➡️ ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि पहलगाम आतंकी घटना या किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ, या सांप्रदायिक पोस्ट साझा करने से पूर्णतः बचें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। सांप्रदायिकता फैलाने वालों के लिए जेल के दरवाजे खुले हैं। ऊधम सिंह नगर पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page