18.1 C
London

सीएम धामी के विराट रोड शो दिखेगी विभिन्न संस्कृतियों की झलक, हर पार्षद प्रत्याशी का बनेगा स्वागत द्वार, भाजपा की बड़ी जीत होगी: शिव अरोरा

रद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो दिव्य और भव्य होगा, इसमें सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विराट रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक, सिडकुल एसोसिएशन, धार्मिक संगठन और मजदूर संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सभी भाजपा पार्षदों की ओर से 40 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

 

सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक शिव ने दावा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा रिकार्ड जीत हासिल करेंगे। भाजपा के अधिकांश पार्षद जीत हासिल करेंगे।

 

कार्यक्रम की जानकरी देते हुए विधायक ने बताया कि सीएम धामी कल दोपहर एक बजे गल्ला मंडी स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगे। यहां से भगत सिंह चौक, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, झील होते हुए चामुंडा मंदिर पहुंच कर समाप्त होगा। रोड शो में पंजाबी, बंगाली, पर्वतीय और मराठी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जगह-जगह सीएम के स्वागत की तैयारियां होंगी। रोड शो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के शिरकत करने के सवाल पर कहा कि यह युद्ध है और ठुकराल ने विकास शर्मा को समर्थन किया है। समर्थन हमेशा स्वागत योग्य होता है।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी दीपक मेहरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, विनय रोहेला, सुनील ठुकराल, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page