16.6 C
London

देखें वीडियो: रुद्रपुर निवासी महिला डॉक्टर को हर्ष फायर करना पड़ा भारी,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी डॉ आंचल ढिंगरा द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.. वायरल वीडियो में गुरू मां  इंटरप्राइजेज के मालिक अभिमन्यु ढींगरा की पत्नी  अंचल ढींगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है..

रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान डॉ आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है जो कि सिविल लाइन रुद्रपुर में निजी अस्पताल संचालित करती है..

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने अपनी तहरीर में कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है.. इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है और कानून के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी..कोतवाल ने यह भी बताया कि उन्होंने उक्त सूचना को रुद्रपुर कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में पुलिस कर्मचारी के सहयोग से अंकित कराया है..

आपको बताते चले कि जब से जिले में तेज तर्रार एसएसपी मणिकांत मिश्रा की तैनाती हुई है, तब से अब अब तक हवाई फायरिंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने वाले अब तक पुलिस ने चार  लोगों पर मुकदमा कायम कर कार्यवाही की है…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page