18.4 C
London

सीएम धामी इन एक्शन, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने के दिए निर्देश

देहरादून।मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक की.. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 नवम्बर तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाए.. सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें.. मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने की स्थिति में और कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए…

उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी व आतंरिक सड़क मार्गों के कार्यों में भी युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं.. शहर में सड़कों के निर्माण कार्य रात्रि के समय तेजी से किये जाएं.. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो भी सड़कें बनाई जा रही है, उनमें गुणवत्तापूर्वक कार्य हो, इसकी निगरानी के लिए सचिव लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page