18.4 C
London

शराब पीकर कॉलेज आना प्रोफेसर साहब को पड़ा भारी, हो गए निलंबित

हल्द्वानी।जी हां शराब के नशे में कॉलेज पहुंचे प्रोफेसर को शासन ने नाप दिया है जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की शासन ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर नाथ गोस्वामी को निलंबित कर दिया.. उन पर कॉलेज में शराब पीकर आने का आरोप है.. निलंबन की अवधि में उन्हें राजकीय महाविद्यालय कांडा बागेश्वर से संबद्ध किया गया है.. प्रोफेसर साहेब पर आरोप है..

कि वह महाविद्यालय में शराब पीकर आए.. जिससे छात्र-छात्राओं को असहज महसूस करना पड़ा वह इस तरह कर चुके हैं.. उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारीआदेश के मुताबिक महाविद्यालय में स्वच्छ एवं स्वस्थ शैक्षिक माहौल को ध्यान में रखते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर को 30 नवंबर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय कांडा में संबद्ध किया गया है..

उनका निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही को बताया गया है कि इससे पहले भी समाप्त न कर दिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page