18.4 C
London

संघ भारत को दुनिया के लिए आदर्श बनाने पर कर रहा काम: भागवत

नई दिल्ली। सरसंघसंचालक मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS  भारत को दुनिया के लिए आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। RSS समाज को एकजुट करने और उसकी भलाई के लिए काम कर रहा है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि भारत संपूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श समाज बन सके। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने कहा समाज जब तक एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है। तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। संघ संचालक ने कहा कि देश में स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों ने बलिदान दिया। अनेक विभूतियों ने योगदान और बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली। हम समाज के रूप में सोचते हैं हमारे लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हमें इस भाव को और आगे ले जाना होगा यही हम भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है।

भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक कभी भी व्यक्तिगत हितों का ध्यान नहीं देते। वह हमेशा संपूर्ण समाज के लिए काम करते हैं। और आगे भी करते रहेंगे। हमें समाज के लिए काम करते हुए मैं और मेरा के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है। इसमें हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page