21.5 C
London

खुला मतगणना का पिटारा, एक क्लिक में जानिय कौन कितने वोटों से मार गया बाजी

रुद्रपुर। बीते दिनों उत्तराखण्ड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आ चुके हैं। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले में काफी उलट फेर देखने को मिला है। कुछ सीटों पर नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। जिसमें रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, काशीपुर, नानकमत्ता आदि शामिल है।
रुद्रपुर मतगणना केंद्र में हुई मतगणना में 62 विधानसभा क्षेत्र जसपुर से कांग्रेस के आदेश चौहान, 63 विधानसभा क्षेत्र काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, 64 बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के यशपाल आर्या, 65 विधानसभा क्षेत्र गदरपुर से भाजपा के अरविंद पांडे, 66 विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोरा, 67 विधानसभा क्षेत्र किच्छा से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़, 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज से भाजपा के सौरभ बहुगुणा, 69 विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा, 70 विधानसभा क्षेत्र खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने जीत हासिल की है।

देखिये किस प्रत्याशी को मिले कितने मत:-

  • 62, जसपुर: आदेश सिंह चौहान-42886, शैलेंद्र मोहन सिंघल-38714 (4172 वोट से आदेश चौहान की जीत
  • 63, काशीपुर: गगन कम्बोज-13837, त्रिलोक चीमा-47956, एन.सी. बाबा-31773, दीपक बाली – 15859 (16183 वोट से त्रिलोक चीमा की जीत)
  • 64, बाजपुर: यशपाल आर्या-39926, राजेश सिंह-38447, सुनीता बाजवा टम्टा-20009 (1479 वोट से यशपाल आर्या की जीत)
  • 65, गदरपुर: अरविंद पांडे-52841, प्रेमानंद महाजन-51721 (1120 वोट से अरविंद पांडे की जीत)
  • 66, रुद्रपुर: शिव अरोरा-60267, मीना शर्मा-39596, राजकुमा ठुकराल-26602 (20671 वोट से शिव अरोरा की जीत)
  • 67, किच्छा: तिलक राज बेहड़-48836, राजेश शुक्ला-38649 (10187 वोट से तिलक राज बेहड़ की जीत)
  • 68, सितारगंज: सौरभ बहुगुणा-43354, नवतेज पाल सिंह-32416 (10938 वोट से सौरभ बहुगुणा की जीत)
  • 69, नानकमत्ता: गोपाल राणा-48356, प्रेम सिंह राणा-35490 (12866 वोट से गोपाल सिंह राणा की जीत)
  • 70, खटीमा: पुष्कर सिंह धामी-41518, भुवन कापड़ी-48177 (6659 वोट से भुवन चंद्र कापड़ी की जीत)
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page