18.4 C
London

देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ का कैम्पैन

केंद्र सरकार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियों में जुटी है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय फहराने के लिए कहा है। देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने 22 जुलाई को इस कैम्पैन को लॉन्च किया था। जानकारी के मुताबिक इस कैम्पैन में करीब 100 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने सभी राज्यों और व्यापारिक संगठनों से तिरंगा अभियान में भागीदारी लिए संपर्क भी किया है।

केंद्र ने इस कैम्पैन को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड ऑफ इंडिया में काफी अहम बदलाव किये हैं। नए बदलाव के तहत लोग तिरंगे को खुले में, दिन में या रात में भी लगा फहरा सकते हैं। पहले केवल सूर्योदय तक ही तिरंगा फहराने की अनुमति थी। इसके अलावा अब पॉलिएस्टर के झंडे बनाने की भी अनुमति दी गई है।

हर हर तिरंगा कैम्पैन के तहत पोस्ट ऑफिस ने भी खास तैयारी की है। इसके लिए सभी पोस्ट ऑफिस में मात्र 25 रुपये में तिरंगा मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में एक सेल्फ़ी पॉइंट भी बनाया जाएगा। पीएम मोदी ने भी सभी युवाओं से अपील की है कि 15 अगस्त को अपने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पट तिरंगे की डीपी लगाएं।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भी इस दिशा में काम करने के लिए कहा है। पीएम मोदी के अपील के बाद दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार और राजस्थान जैसे सभी राज्य अपने अपने राज्यों में तिरंगा बनाने के लिए कपड़ा उत्पादकों से न केवल संपर्क कर रहे हैं बल्कि उन्हें इसे बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

अपने घरों पर तिरंगा फहराने के अलावा, सभी सभी नागरिकों के लिए आधिकारिक वेबसाइट भी खास सुविधा दी गई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की घोषणा की है। ‘हर घर तिरंगा’ कैम्पैन भी इसी पहल का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page