16.8 C
London

वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने यहां बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पुरूषों के 67 किग्रा वजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंदियारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले समाप्त होने पर जेरेमी पहले स्थान पर थे। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। वह दूसरे स्थान पर नाइजीरिया के इडिडिओंग जोसेफ से 10 किलो आगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page