15.5 C
London

देहरादून: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, आईपीएस नीलेश आनंद भरणे को फिर कानून व्यवस्था की कमान

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शासन ने पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में फेरबदल करते हुए आईजी रिद्धिम अग्रवाल से यह दायित्व वापस ले लिया है। अब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे।

गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार रिद्धिम अग्रवाल के पास फिलहाल CCTNS और SCRB की जिम्मेदारी रहेगी। खास बात यह है कि कानून व्यवस्था का दायित्व वापस लिए जाने के साथ उन्हें आदेश में कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

रिद्धिम अग्रवाल इससे पहले आईजी कुमाऊं जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह शासन स्तर पर गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। ऐसे में अचानक कानून व्यवस्था का दायित्व वापस लिए जाने को लेकर पुलिस महकमे और ब्यूरोक्रेसी में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वहीं, नीलेश आनंद भरणे के पास पहले से ही पुलिस की कई अहम जिम्मेदारियां हैं। वह साइबर, STF और ANTF के साथ निदेशक FSL की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल हो गया है।

शासन की ओर से इस बदलाव के पीछे की कोई अलग वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में इसके कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि उत्तराखंड पुलिस में कानून व्यवस्था की कमान अब आईपीएस नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों के संचालन और आगामी व्यवस्थाओं पर सभी की नजर रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

You cannot copy content of this page