रुद्रपुर। लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर में जेपी यादव के किरदार से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रामोद पाठक आज रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल का दौरा किया, जहां मॉल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक देवीलाल चौधरी ने अपने साथियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अभिनेता प्रमोद पाठक और मॉल प्रबंधन के बीच उनकी आगामी मिर्जापुर मूवी को लेकर लंबी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पंकज पाठक ने देवीलाल से मेट्रोपोलिस मॉल के रुद्रपुर में संचालित होने को लेकर जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मॉल को रुद्रपुर में संचालित होते हुए कितना समय हो गया है।
इस पर मॉल प्रबंधक देवीलाल चौधरी ने बताया कि मेट्रोपोलिस मॉल पिछले 11 वर्षों से रुद्रपुर में संचालित हो रहा है और यह शहर के सबसे बड़े मॉल में से एक है। मॉल के लंबे सफर और शहरवासियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी मिलने पर अभिनेता प्रमोद पाठक ने खुशी जताई।
प्रामोद पाठक ने मॉल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि रुद्रपुर जैसे शहर में इतने साफ-सुथरे, शानदार और व्यवस्थित मॉल के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने मॉल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
इसके साथ ही प्रमोद पाठक ने अपनी आने वाली मिर्जापुर फिल्म को लेकर भी चर्चा की। फिल्म को लेकर उन्होंने दर्शकों के उत्साह और आने वाले प्रोजेक्ट पर बातचीत की।
इस अवसर पर वेब सिनेमा के जनरल मैनेजर निशांत राना, मोहित चड्ढा, विकास ठाकुर, सुरेंद्र गंगवार, युवराज वर्क, सचिन कोहली, शुभम धामा सहित मेट्रोपोलिस मॉल के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। अभिनेता पंकज पाठक के रुद्रपुर पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।



