23.3 C
London

ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026 को लेकर SSP अजय गणपति सख्त, साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर होगी कार्रवाई

रुद्रपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक “ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026” चलाया जाएगा।

इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के मीटिंग हॉल में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में ऑपरेशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई केवल किसी एक आरोपी तक सीमित न रहे। अपराध के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क, सहयोगियों तथा वित्तीय और डिजिटल कड़ियों की गहन जांच कर उन्हें चिन्हित किया जाए और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

24 से 31 अगस्त तक चलने वाले ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026 के दौरान साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अपराध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page