रुद्रपुर। रम्पुरा कटोरी मंदिर क्षेत्र से 20 जून को लापता हुए मासूम शिव की सकुशल बरामदगी के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

कोतवाली स्थित सीओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह एवं रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज को नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस की तत्परता, सक्रियता और निरंतर प्रयासों के चलते मासूम शिव सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए परिवार की खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस के समर्पण की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में जगदीश राठौर, मीना राठौर, रामगोपाल राठौर, चमेली, विद्या देवी, रितेश राठौर, क्रांति देवी कोली, राजेश गर्ग, राजा राठौर, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, सुरेश, विशाल राठौर, संजय कोली, पिंटू राठौर, आकाश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, नरेश राठौर, राहुल राठौर, करन राठौर, पुष्पा राठौर, पप्पू राठौर, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



