25.2 C
London

Wrong Side चलाने वालों पर अब सीधा मुकदमा — ऊधमसिंहनगर पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही

एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।

अब Wrong Side वाहन चलाने वालों पर केवल चालान नहीं, बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में पहली बार इस तरह की कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Wrong Side वाहन संचालन, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क पर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ केवल चालानी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में थाना पंतनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में Wrong Side भारी वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ऐतिहासिक कार्रवाई की है।

पहला मामला: Wrong Side डंपर दौड़ाना पड़ा भारी

27 मई 2026 की रात थाना पंतनगर क्षेत्र के हल्द्वानी मोड़ टांडा तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक डंपर संख्या UK04CB-3220 विपरीत दिशा से तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से आता दिखाई दिया। वाहन चालक की इस हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और चालक मोहित सिंह निवासी खेड़ा कुंवरपुर, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल के खिलाफ थाना पंतनगर में FIR No.-101/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184(E) मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

दूसरा मामला: टिप्पर चालक पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

इसी रात एक अन्य टिप्पर संख्या UK04CB-1076 भी Wrong Side से तेज रफ्तार में आता मिला। चालक द्वारा यातायात नियमों की खुली अनदेखी करते हुए सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला जा रहा था।

पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को रुकवाकर चालक पवन सिंह निवासी बिन्दुखत्ता, इन्द्रा नगर-01, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल के खिलाफ FIR No.-102/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184(E) मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि Wrong Side वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। ऊधमसिंहनगर पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जो भी व्यक्ति नियमों की अनदेखी कर आमजन की जान खतरे में डालेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

– थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत

– उपनिरीक्षक अशोक कुमार

– उपनिरीक्षक पंकज सिंह महर

– कांस्टेबल राजेन्द्र मेहरा

– कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page