23.6 C
London

देशहित में ऊधमसिंहनगर पुलिस की अनूठी पहल — अब हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”.. एसएसपी अजय गणपति ने लागू की “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ईंधन बचत को लेकर की गई सार्वजनिक अपील को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति ने जनपद पुलिस कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” लागू कर दी है।

➡️ इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

🔹 हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”

अब पुलिस कार्यालयों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाएंगे। इस दिन कार्यालय आने-जाने में निजी या सरकारी वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

🔹 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा

थाना स्तर की गोष्ठियां, अपराध समीक्षा बैठकें एवं अन्य मीटिंग्स यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी, ताकि अनावश्यक वाहन संचालन और ईंधन खर्च को कम किया जा सके।

🔹 पैदल गश्त को मिलेगी प्राथमिकता

दिन और रात्रि गश्त के दौरान पैदल गश्त को बढ़ावा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। चीता मोबाइल व अन्य गश्ती वाहन एक स्थान पर रोककर 100-200 मीटर क्षेत्र में पैदल गश्त करेंगे, जिससे जनता से संवाद भी बेहतर होगा और ईंधन की बचत भी होगी।

🔹 कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर

वीआईपी ड्यूटी, परेड और कानून-व्यवस्था ड्यूटी में कार पूलिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बस, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे पर नियंत्रण

थानों एवं 112 वाहनों का संचालन आवश्यकता अनुसार ही किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को मासिक ईंधन कोटे को नियंत्रित रखने और अनावश्यक ईंधन खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 ईंधन बचत के प्रति जागरूक करेगी पुलिस

अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन एवं वैकल्पिक साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा।

🛑 हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनिवार्य पुलिस सेवाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होंगी।

➡️ एसएसपी अजय गणपति का संदेश:

“पुलिस एक अत्यावश्यक सेवा है और जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ-साथ संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ईंधन बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऊधम सिंह नगर पुलिस जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Manish Kashyap
Manish Kashyap
हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश की हर ताजा खबर सत्यता के साथ सबसे तेज सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page