उधम सिंह नगर में चर्चित डंपर वसूली मामले में विधायक के करीबी बताए जा रहे भाजपा नेता विकास सागर पर आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों राम सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विकास सागर डंपरों की एंट्री के नाम पर ₹70 हजार प्रतिमाह की वसूली कर रहा था और भरोसा दिला रहा था कि किसी भी वाहन को कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने ओवरलोडिंग में चल रहे एक डंपर को सीज़ कर दिया, जिसके बाद पूरे वसूली कांड का खुलासा हुआ। भारी राजनीतिक दबाव के बावजूद लगभग करीब 28 दिन चली पुलिस जांच के बाद अब जिले के तेज तरर्र एसएसपी आईपीएस अजय गणपति के आदेश पर उधमसिंहनगरपुलिस ने विकास सागर के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।



